सोमवार, 18 नवंबर 2013

प्यार

प्यार एवं रिष्तेजब आपको प्यार हो जाता है तो आप दिनभर उन्हीं के बारे में सोचते रहते हैं जिनसे आप प्यार करते हैं। आपको लगता है की जो भी वे करते हैं वह अनोखा है। प्यार में होना आपको सातवें आसमान पर होने जैसा एहसास दे सकता है, पर यह आपको धैर्यहीन या अशांत भी बना सकता है।

उस व्यक्ति को मिलकर आपको एक अनजाना अशांत एहसास होता है। आपको पेट में दर्द भी हो सकता है। आप हमेशा मुस्कराते रहते हैं। उन्हें देखकर आप निःशब्द हो जाते हैं या फिर - आप उन्हें प्रभावित करने की कोशिश में बहुत ज़्यादा बोलने लगते हैं। यदि आपको यह सब जाना पहचाना लग रहा है तो सम्भवतः आपको प्यार हो गया है!
 

यदि आप यह जानना चाहते हैं की दूसरे व्यक्ति आपके बारे में क्या सोचते हैं तो आपको अपनी भावनाओं पर भरोसा करना होगा। अक्सर आप यह महसूस कर लेते हैं की दूसरे व्यक्ति आपमें रुचि रखते हैं या नहीं। यदि आप इस बारे में निश्चित नहीं हैं तो थोड़ी हिम्मत दिखाएं! ऐसे मौकों की तलाश करें जहाँ आपको उनसे बात करने का अवसर मिल सके। आप उन्हें फोन पर संदेश भेज सकते हैं या एम एस एन जैसी किसी इंटरनेट साइट पर उनसे संपर्क कर सकते हैं। यदि आपको लगता है की वे आपके संदेश का जवाब नहीं देना चाह रहे हैं या आपको टालना या आपसे बचना चाह रहें हैं तो इसकी बहुत संभावना है की वे आपकी भावनाओं का प्रत्युत्तर नहीं देगें।

संदेश को पहचानें

हालांकि, प्यार के खेल में यह एक अत्यधिक पेचीदा पहेली होती है, यह ध्यान में रखें की कुछ लोग आपसे आकर्षित होने के बाद भी आपसे दूर रहते हैं क्योंकि उन्हें अपनी ही भावनाओं को संभालने का तरीका नहीं पता होता है! या उन्हें यह भी लग सकता है की आपके प्रयास अच्छे लगने पर भी उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं करनी चाहिए। अतः यदि कोई लड़का या लड़की आपके संदेश का तुरन्त जवाब नहीं देते हैं तो तुरन्त ही यह न सोच लें की वे आपमें रुचि नहीं रखते हैं।

दूसरी ओर, यदि आपके दो चार बार संपर्क करने की कोशिश का कोई जवाब न मिले तो आपको संदेश समझ लेना चाहिए। या फिर, उन्हें थोड़ा समय दें। किसी पर दबाव डालने से या उन्हें परेशान करने से वे आपमें ज़्यादा रुचि नहीं दिखाएंगें। हो सकता है इससे कुछ हाथ न लगे, पर धैर्य बनाए रखें, आपके लिए उनकी भावनाओं में बदलाव भी आ सकता है। यदि आपको साफ़ ’ना’ का संदेश मिल जाता है तो अपने जीवन में आगे बढ़ें और उस व्यक्ति को अकेला छोड़ दें।

प्यार दुख https://plus.google.com/100888533209734650735/postsदेता है

कभी कभी प्यार की कहानियों का अंत सुखद होता है पर हमेशा नहीं। हो सकता है आप किसी से प्यार करने लगें पर उनकी भावनाएं आपके लिए वैसी ही न हों। या आपके गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड आपसे संबंध खत्म कर लें। या आप प्यार में तो हैं, पर कुछ परिस्थियों - जैसे पारिवारिक दबाव, जिम्मेदारियों का एहसास, धार्मिक मान्यता, दूसरों द्वारा करवाई गई शादी - के कारण उस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। या आप प्यार तो करते हैं पर कुछ कारणों की वजह से आपको एक दूसरे से काफी समय दूर रहना पड़ रहा है। प्यार सच में बहुत दुख दे सकता है।

यह एक जानी मानी कहावत समझ लीजिए, परन्तु सत्य है। जब दिल टूटता है तो यह विश्वास कर पाना मुश्किल लगता है की आप फिर से पहले जैसा महसूस कर पाएंगें। पर आप ऐसा कर सकेंगें। इसमें थोड़ा समय लगता है। अपना मन कहीं और लगाने की कोशिश करें - कोई खेल खेलें या संगीत सुनें। इसके बारे में अपने किसी अच्छे मित्र से बात करें, अपनी भावनाओं को कविता या गीत के रुप में लिखें। और याद रखें की हर किसी को कभी न कभी प्यार में दर्द मिलता है। यहाँ तक की कक्षा के सबसे लोकप्रिय लड़के एवं लड़कियों को भी।

प्यार और सेक्स
बहुत सारे लोग केवल उन्हीं लोगों के साथ सेक्स करते हैं जिनसे उन्हें प्यार होता है या जिन्हें वे प्यार करते हैं। पर प्यार सेक्स के समान नहीं होता और सेक्स प्यार का प्रतिरुप नहीं होता है। आप सेक्स काम प्रवृति के कारण भी कर सकते है, केवल सेक्स का आनन्द लेने के लिए। पर ज़्यादातर लोगों के लिए, उन्हें उन लोगों के साथ सेक्स करने में ज़्यादा गहरा आनन्द मिलता है जिनसे वे प्यार करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पुरुष गुप्त रोगों में लौंग वाला दूध पीने के फायदे

पुरुष गुप्त रोगों में 'लौंग वाला दूध' पीने के फायदे -. क्या आपकी कामेच्छे कम होती जा रही है या स्पर्म कि क्वालिटी सही नहीं है? अगर ...